फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का पानी सड़कों परRain water

Tue, 23 Aug 2016 01:21 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़क
विज्ञापन
 सोमवार की सुबह करीब दो घंटे तक हुई बारिश से मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नालियों का पानी रास्तों पर बहने लगा। सर्विस रोड नाले जैसी दिख रही है, वहीं कचहरी के सामने बड़े पुल में दो फीट तक पानी लग गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालय परिसर में पानी भर गया है और मुख्यालय के सर्विस रोड पर बरसाती पानी बहने लगा है।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। वहीं जिला अस्पताल में जलजमाव की समस्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। रास्तों पर पानी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी आवासों में पानी घुस जाने से लोग खासे परेशान हैं। उन्हें विषैले जन्तुओं का भय सता रहा है। साथ ही आने-जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें