फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशपति अध्यक्ष बने

Mon, 22 Aug 2016 01:50 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
विज्ञापन
 ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सदर ब्लाक परिसर में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कैलाशपति सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं युगल किशोर चतुर्वेदी को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा रामजी राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, वैद्यनाथ प्रसाद को संप्रेक्षक, विजय लाल श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही पूर्व अध्यक्ष गुलाब पांडेय को संरक्षक की जिम्मेदारी   दी गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी। यदि कोई ग्राम विकास अधिकारी प्रताड़ित किया जाता है तो उसके हक की लड़ाई संगठन लड़ेगा। साथ ही शासन स्तर पर लंबित मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। चुनाव अधिकारी रामनगीना सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास में ग्राम विकास अधिकारियों का योगदान काफी अहम है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा, ताकि ग्रामीण जनता की समस्याएं पंचायत स्तर पर ही दूर की जा सकें।
चुनाव की सभी कार्यवाही चुनाव अधिकारी रामनगीना सिंह और राजकुमार सिंह की निगरानी में संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। इस अवसर राजाराम, संजीव मौर्या, बजरंगी, अरविंद सिंह, श्रीनिवास तिवारी, उमेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें