फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा बरसात का पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विकास खंड के अमृतपुर गांव स्थित चौहान मजरे में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बाद घर में पानी घुस गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह पानी भरे रास्ते पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र पानी निकासी के लिए बने नाली की सफाई नहीं कराई गई तो वे ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

बस्ती के लोगों का कहना था कि पानी निकासी अवरुद्ध होने के कारण पूरी रात वे बाल्टी, डिब्बा आदि लेकर घरों में घुसा पानी निकालते रहे लेकिन पानी नहीं निकल सका है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी उनकी मांग अनसुनी कर दी गई। बताया कि गांव की चौहान बस्ती को पहले अंबेडकर ग्राम में शामिल किया गया था। उस दौरान गांव में सभी नाली बनाई गई, खड़ंजा बिछाया गया और शौचालय भी बने लेकिन इनमें अधिकांश का निर्माण कागजों पर ही दिखाया गया है। बुधवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के कारण बस्ती के करीब एक दर्जन घरों में पानी घुस गया। जल निकासी का इंतजाम न होने से पानी घरों से नहीं निकल पाया। मानसून से पहले नालियों की सफाई न होने के कारण नालियां जाम हो गई हैं। उन्होंने शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था न किए जाने पर ब्लॉक का घेराव करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में चौहान बस्ती के विद्या, प्रकाश चौरसिया, रामशरण, रामभवन, कल्लू, रामसिंह, शिव पूजन, मंजू, अमरदेव, धीरेंद्र प्रताप, रामचंद्र, मानसिंह, छोटेलाल शामिल रहे।
कार्य योजना में कच्चे रास्ते पर खडंजा बिछवाने व नाली की सफाई कराने को शामिल किया गया है। बरसात कम होने पर कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। -चंद्रशेखर यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें