फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश से करवा चौथ का रंग फीका, बाजार में कम रही रौनक

विज्ञापन
करवाचौथ पर टांडाकला में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। करवा चौथ पर बृहस्पतिवार को खराब मौसम और बारिश ने बाजार की रौनक फीकी कर दी। सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के कारण खरीदारी करने वालों की संख्या कम रही। इससे त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे दुकानदारों को निराशा हाथ लगी। जरूरी सामान खरीदने निकली महिलाएं छाता लेकर बाजार पहुंचीं, जबकि कई लोगों ने बारिश के चलते घरों में रहना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे से आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह दस बजे तक बारिश तेज हो गई, जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। करवा चौथ पर आमतौर पर चूड़ी, कपड़े, शृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रहती है, लेकिन इस बार खराब मौसम के कारण बाजार में अपेक्षाकृत कम चहल-पहल रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
लगातार बारिश से बाजार की सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई। गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम ने बाजार की रौनक जरूर कम कर दी, लेकिन महिलाओं ने आस्था और परंपरा के साथ करवा चौथ की तैयारियां जारी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें