फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा व बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और मंगलवार की शाम तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से खेतों मं पानी भर गया। इससे गेहूं की कटाई बाधित हुई। वहीं तेज हवाओं से आम के फसल को नुकसान हुआ है। आम के फल गिर गए। वहीं कुछ क्रय केंद्रों पर रखा गेहूं के भीग गया है। इससे किसानों के सामने मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार किसानों को परेशान कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से धूप छांव का खेल चल रहा है। रविवार की रात बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी बारिश की आशंका जताई थी। हालांकि मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। शाम के पांच बजे से आसमान पर बादल मंडराने लगे। इसके बाद तेज हवा चलने लगी और शाम के सात बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में 1.12 लाख हेक्टेयर में गेहूं कि खेती की गई है। अभी तक साठ फीसदी तक ही गेहूं की कटाई हो सकी है। इस बीच झमाझम बारिश से खेतों और खलिहानों में रखे गेहूं के बोझ भींग गए हैं। साथ ही जिन किसानों ने कटाई नही की है वहां काम भी रुक गया है। गेहूं की मड़ाई भी बाधित हो गई है। वहीं नगरीय इलाकों में जगह जगह जल भराव की स्थिति हो गई। इससे भी लोगों को मुश्किलें हुई है। जिले के चकिया, सकलडीहा, चहनियां, कमालपुर, कंदवा, सैयदराजा,नौगढ़, नियामताबाद सहित अन्य क्षेत्रो में किसानों का काफी नुकसान हुआहै। जिला कृषि मौसम विज्ञानी कृष्ण मुरारी पांडेय का कहना है कि बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 1540
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें