फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद रेलवे ने उठाया कदम, टिकट के साथ यात्रियों की आईडी भी चेक होगी

Wed, 14 May 2025 10:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर कदम उठाने जा रहा है, अब टिकट के साथ यात्रियों की आईडी भी चेक होगी। सुरक्षा के तहत आईडी जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। अब यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र रखना न भूलें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो पहचान पत्र साथ में रखना न भूलें। बिना आईडी के वैध टिकट होने के बाद भी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर प्रवेश नहीं मिलेगा। यही नहीं ट्रेन में भी मांगने पर एक टिकट पर जितने लोगों को रिजर्वेशन हैं, सभी को अपनी आइडी दिखानी होगी। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रेलवे ने सुरक्षा के तहत आईडी जांच को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 28 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।देश में सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत रेलवे ने यात्रियों के आईडी की अनिवार्य चेकिंग की शुरूआत की है। इसकी शुरूआत दक्षिण रेलवे में हुई है। इसके बाद पीडीडीयू मंडल में भी चेकिंग तेज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

इसके तहत रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करते समय ही टीटीई, आरपीएफ अथवा जीआरपी यात्री की आईडी चेक करेंगे। आईडी न दिखाने पर यात्रा टिकट लेने के बाद भी उन्हें प्रवेश से रोक दिया जाएगा। यही हाल यात्रा के दौरान रहेगा। वर्तमान में रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने के दौरान आईडी रखना अनिवार्य है लेकिन इसकी जांच नही होती है।
विज्ञापन


यदि कभी टीटीई शक होने पर जांच करते भी हैं तो यदि पूरा परिवार यात्रा कर रहा है तो एक व्यक्ति की आईडी देखते हैं लेकिन अब सभी की आईडी की जांच की जाएगी। यदि आईडी नहीं मिली तो यात्रा रोक दी जाएगी।

तस्करी पर भी लग सकेगी रोक

हावड़ा दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों से सिर्फ यात्री नहीं चलते बल्कि ट्रेनों के जरिए शराब, कछुआ, नशीला पदार्थ और आभूषणाें की तस्करी होती है। आए दिन आरपीएफ और जीआरपी कार्रवाई भी करती है। बावजूद इसके तस्करी पर रोक नहीं लग पाती है। सभी यात्रियों की आईडी चेक होने पर तस्करी पर बहुत हद तक रोक लग सकेगी।

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईडी जांच करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पीडीडीयू मंडल में भी जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। -राजीव रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें