पीडीडीयू नगर। आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र का फोन टेप किए जाने के विरोध में सोमवार को रेलकर्मियों ने धिक्कार दिवस के रूप में विरोध प्रदर्शन किया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले कर्मचारियों ने अलग अलग शाखाओं पर प्रदर्शन करते हुए फोन टैपिंग को शर्मनाक बताया। वहीं कर्मचारियों की समस्याओं के विरोध में भी आवाज बुलंद की।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन की ओर से पीडब्ल्यूआईनार्थ के कार्यालय पर धिक्कार दिवस मनाया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने इसे मजदूर विरोधी नीति बताया। कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में रेल कर्मचारियों के नाइट एलाउंस, डीए एरियर, आवासों की मरम्मत करवाने की मांग की। प्रदर्शन में अशोक सिंह, एसपी सिन्हा, सीबी राय, सुभाष सिंह, सुरथा सेठी, आरआर सिंह, पीएस सिंह, वाईपी सिंह, जेके सिंह, अश्वनी, प्रशांत, अक्षय प्रताप सिंह, विपिन कुमार, एबी सिंह, जयप्रकाश रहे।
दूसरी तरफ ईसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो कारखाना और फ्लैश बट्ट बिल्डिंग प्लांट के मुख्य गेट पर धिक्कार दिवस के तहत रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फोन टैपिंग के विरोध में 28 से 30 जुलाई तक होने वाले फेडरेशन के वार्षिक अधिवेशन में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि फोन टैपिंग करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। फेडरेशन एवं यूनियन के आंदोलन को कमजोर करने की एक साजिश है। श्रमिकों के अधिकारों को लेकर शिव गोपाल मिश्रा हमेशा से संघर्ष करते रहे हैं। सरकार की ओर से महामंत्री का फोन टैपिंग करना अनैतिक कृत्य हैं। इस मौके पर सुल्तान अहमद ,एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदार तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह ,बीबी सिंह, बृजमोहन, जीत बहादुर थापा, संजय कुमार शर्मा रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह ने किया।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1900