पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के चकिया तिराहा पर मानसरोवर तालाब के समीप मंगलवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सत्यप्रकाश उर्फ पप्पू (45) की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू रेलवे में संविदाकर्मी के रूप में काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार की रात लगभग 11 बजे वह बाइक से काम करने पीडीडीयू जंक्शन पर जा रहे थे। जैसे ही वह चकिया तिराहे के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे थे किसी तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार दी। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया था। लोगों ने सत्यप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई। सूचना पाकर सत्यप्रकाश के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। सत्यप्रकाश की मौत से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पत्नी सुषमा देवी, तीन पुत्री ज्योति, नेहा और नीलू व पुत्र रोहित का भी रो-रो कर हाल बेहाल रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि किसी वाहन के धक्के से सत्यप्रकाश की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।