फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल के कर्मचारियों ने पांचवें दिन भी की नारेबाजी

विज्ञापन
पीडीडीयू मंडल लोको चिकित्सालय में चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल डीडीयू में संविदा चिकित्सक के खिलाफ चिकित्सा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पांचवें दिन भी बृहस्पतिवार को चिकित्सा कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए चिकित्सक को हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि चिकित्सक को जब तक नही हटाया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि लोको मंडलीय अस्पताल में संविदा पर तैनात चिकित्सक के न रहने की वजह से आए दिन किसी न किसी रेलकर्मी की मौत हो जा रही है। बावजूद इसके न जाने किसके दबाव में चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 16 मई को मानस नगर में एक रेलकर्मी करंट से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक के न रहने की उसकी मौत हो गई। इससे नाराज होकर मृतक के परिवार वालों ने चिकित्सा कर्मियों से दुर्व्यवहार किया। चिकित्सक की लापरवाही का खामियाजा अन्य कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन ने भी चिकित्सक के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें