फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के जीएम ने किया गया में बन रहे मेमू शेड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार कोपटना-गया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।साथ ही गया स्टेशन स्थित निर्माणाधीन मेमू शेड मैकेनिकल लिवर फ्रेम व कोचिंग डिपो को भी देखा।
विज्ञापन

गया जंक्शन के वेस्ट केबिन के पास लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधा और तकनीकों से युक्त मेमू शेड बनाया जा रहा है। झाझा के बाद यह पूर्व मध्य रेल का दूसरा मेमू शेड होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद गया तथा इसके आस-पास चलने वाली मेमू ट्रेनों को अनुरक्षण के लिए दूसरी जगह नहीं भेजना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो पाएंगे। तय समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद नए मेमू शेड में 16 कोच वाले 30 मेमू रेक को एक साथ रखा जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार, पीडीडीयू नगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अशोक कुमार मिश्रा, सीनियर डीएसटीई राजेश कुमार सहित मुख्यालय हाजीपुर व मंडल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें