फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछमन क्रासिंग के समीप रेल पटरी की हुई मरम्मत, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर कुछमन रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग के समीप क्षतिग्रस्त रेल पटरी के स्लीपरों को बदला गया। इस कारण रेलवे गेट बंद रहा और रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जर्जर हो चुकी पटरियों की मरम्मत के लिए रेलवे के दानापुर मंडल ने ब्लाक लिया था। सुबह आठ बजे यहां मरम्मत शुरू हुई। इस दौरान रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया और वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। दो दो घंटे पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के आने जाने के पूर्व काम रोक पर गेट को खोला जाता। इसी समय वाहन पास होते। इसके बाद फिर से क्रासिंग को बंदकर दिया जाता। इससे दिन भर जाम की स्थिति रही। शाम चार बजे काम बंद हुआ। इसके बाद वाहनों का आवागमन ठीक हुआ। रेलवे के सूत्रों के अनुसार सोमवार का भी मरमत जारी रहेगा। इससे जाम की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें