अधिकारी के फरमान के बाद भी देरी से बुधवार की सुबह ड्यूटी पर पहुंचे डाउन
सिक लाइन स्थित वैगन केयर सेंटर के कर्मचारियों को गेट बंद कर बाहर कर दिया
गया।
इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ एक घंटे तक
प्रदर्शन किया।
इसके बाद गेट खुलवाकर कर्मचारियों को अंदर बुला लिया गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ डाउन पोस्ट प्रभारी एमपी दूबे ने
कर्मचारियों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
इस दौरान कार्य एक घंटे तक
काम ठप रहा।
एक सप्ताह पूर्व डाउन सिक लाइन स्थित वैगन केयर सेंटर के एक
अधिकारी ने कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर आने का फरमान सुनाया था।
बुधवार की सुबह आठ बजे जितने कर्मचारी पहुंचे, उन्हें अंदर करने के बाद गेट
को बंद कर दिया गया।
इसके बाद पहुंचे कर्मचारी गेट के बाहर ही रह गये।
जिससे क्षुब्ध होकर सैकड़ों कर्मचारी नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख
अधिकारी ने गेट खुलवा कर उन्हें अंदर बुला लिया।
लेकिन कुछ देर बाद पुन:
किसी बात को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों में विवाद होने लगा। जिसके बाद सभी
कर्मचारी अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों का
कहना था कि सड़क सही न होने व काफी दूरी से आने के कारण कुछ मिनट देर हो
जाती है।
जिसके बावजूद वे लोग समय से अधिक कार्य करते हैं।
बावजूद
इसके अधिकारी ने तानाशाह रवैया अपना रखा है। उन्होंने कहा कि सेंटर में
कर्मचारियों के लिए आवश्यक समझी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं
हैं। इस संबंध में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनिर दिलीप कुमार ने बताया
कि उनको घटना की जानकारी नहीं है।