फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे के राशन को पकड़ा

Tue, 20 Sep 2016 01:54 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दूकान की जांच करते एसडीएम
विज्ञापन
कस्बे में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान से सोमवार की सुबह कालाबाजारी के लिए भेजे जा रहे राशन को रिक्शा ट्राली पर लादकर ले जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और ग्रामप्रधान, पुलिस व एसडीएम चकिया को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

   अधिकारियों के जांच पड़ताल के दौरान कोटेदार के परिवारवालों एवं ग्रामीणों में मारपीट हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार  की प्रात: साढ़े तीन बजे कोटेदार असरफ अली  की दुकान से छह बोरा चावल, दो बोरा गेहूं, उवर्रक खाद की बोरी में भरकर रिक्शा टाली पर लादकर एक कस्बे के व्यवसायी के दुकान पर पहुंचा तब तक ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। चालक राशन व्यवसायी के दुकान के बाहर गिराकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने राशन को कब्जे में ले लिया। इसी बीच पहुंचे एसडीएम जवाहरलाल श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच हेतु आपूर्ति निरीक्षण साबिर अली को जांच का निर्देश दिया। साबीर अली ने रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

कोटेदार असरफ अली का रजिस्टर मंगाकर जांच किया तो रजिस्टर पर ओवर राइटिंग देख कार्ड धारक प्रीती, वकील, अर्जुन, सीमा, बचाऊ के घर जाकर पूछताछ किया जिसमें कार्डधारकों को कोटेदार द्वारा कम मात्रा में गल्ला दिए जाने के बाद रजिस्टर पर ज्यादा अंकित पाया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों और कोटेदार के परिवार वालों में नोक झोंक होने लश्गी। जिसपर दोनों पक्षों से लाठी डंडे, पत्थर बाजी होने लगी। जिसमें कोटेदार का भाई अफ्सार अली, नजराना, हसन, नियाज, असरफ अली घायल हो गए। मारपीट में कोटेदार का भाई अफ्सार गंभीर रूप से घायल हो गया।  जांच कार्य में जुटे आपूर्ति निरीक्षक साबीर अली, उमेश विश्वकर्मा ने कोटेदार द्वारा राशन में अनियमितता बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें