फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2462 ऑटो और ई-रिक्शा पर लगा क्यूआर कोड, स्कैन करते ही खुलेगी वाहन की कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिले में ऑटो रिक्शा और ई- रिक्शा से सफर करना पूरी तरह सुरक्षित होगा। सामान चोरी, अपहरण, मारपीट, जहरखुरानी जैसी घटनाएं ऑटो चालक नहीं कर पाएंगे। आपराधिक घटनाओं को ऑटो और ई रिक्शा पर लगा क्यूआर कोड रोकेगा। यात्री जैसे ही वाहन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे, वाहन की पूरी कुंडली मोबाइल के सक्रीन पर सामने आ जाएगी। जिले में चलने वाले 2462 ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन कर उसपर क्यूआर कोड लगा दिया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोजाना तीस हजार से अधिक यात्री उतरते हैं। इसमें से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी जाते हैं। वहीं चहनियां, चंदौली, सकलडीहा, चकिया, नौगढ़ के लिए भी ऑटो रिक्शा चलते हैं। ऐसे में अक्सर किराये को लेकर विवाद होता हैं। वहीं यात्रियों से लूट, चोरी आदि की घटनाएं भी होती रहती है। यही नहीं वाहनों का रूट तय न होने के कारण ऑटो और ई रिक्शा चालक मनमाना चलते हैं। ऐसे में एक ही रूट पर अधिक वाहन होने के कारण आए दिन जाम की समस्या होती है। इन सबसे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने ऑटो और ई रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू कर दी। यही नहीं ऑटो चालकों के रूट तय करते हुए सत्यापन के बाद ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाने की शुरूआत हुृई। विभाग के अनुसार जिले में चलने वाले 2462 ऑटो और ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाया गया है। इसके सहारे कोई भी मोबाइल फोन से क्यू आर कोड को स्कैन कर वाहन के बारे में पूरी जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

कोट-
ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाया गया है। इससे कोई भी अपने मोबाइल फोन से वाहन की पूरी जानकारी ले सकता है। इससे दुर्घटना की स्थिति में वाहन की पूरी जानकारी मिलने से आसानी होगी।
कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ यातायात, चंदौली

इनसेट-
क्यूआर कोड स्कैन करने पर पता चलेगा नाम, पता, वाहन नंबर
ऑटो और ई रिक्शा में लगे क्यू आर कोड को स्कैन करने पर उसमें वाहन का नंबर, चालक का नाम, वाहन स्वामी का नाम, पता, लाइसेंस नंबर, किस रूट पर वहन को चलना है आदि की जानकारी मिल सकेगी। इससे यात्री ने किन किन ऑटो में सफर किया, इसकी पूरी जानकारी भी रख सकता है। ऐसे में यदि ऑटो में कोई सामान छूट जाए तो चालक को फोन कर वापस भी ले सकता है।
विज्ञापन


इनसेट-
धानापुर के युवक को ऑटो चालकों ने बनाया था जहरखुरानी का शिकार
पीडीडीयू नगर। पिछले माह 19 अगस्त को ऑटो चालकों ने एक युवक को जहरखुरानी का शिकार बनाया था। धानापुर निवासी रितेश सिंह शाहजहांपुर जाने के लिए पीडीडीयू नगर आया था। वह यहां से ऑटो में सवार होकर वाराणसी के लिए चला था लेकिन ऑटो चालक ने दो साथियों के साथ रितेश को नशीला पदार्थ डालकर कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। उसके अचेत होने पर चंदासी कोयला मंडी के पास ऑटो से नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसके 89 हजार 100 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें