फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की कर रहे हैं सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान लोगों की मदद करने तथा जरुरी के सामानों का वितरण करने के लिए जन सहयोग संस्थान के सदस्य लगातार सक्रिय है। संगठन के लोग मुख्यालय और आसपास के गांवों में पहुंचकर गरीबों को को मास्क, सेनिटाइजर और सब्जियों का थैला दे रहे हैं। ताकि लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों तक सीमित रहें।
विज्ञापन

जन सहयोग संस्थान के सदस्य ने रविवार को बिसौरी, विशुनपुर और जमुनीपुर के वनवासी परिवारों से मुलाकात की। संस्था के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों से बातचीत करके उनकी परेशानियों को सुना। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों को सब्जियों से भरा थैला दिया गया। इसमें आलू, प्याज, टमाटर, कोहड़ा, लौकी, हल्दी, मासाले का पैकेट मौजूद था। संस्था के सदस्यों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, हिमांशु वर्मा, प्रेम मौर्य, प्रियांशु गोंड़, आकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें