फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मिलेगा शुद्ध जल

Wed, 02 Nov 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
वाटर वेंडिंग का उद्घाटन करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे मुगलसराय सर्कुलेटिंग एरिया में बने शौचालय, प्लेटफार्मों पर लगे 12 वाटर वेंडिंग मशीनों का रिमोट से और उर्वरक के रैक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब यात्री एक रुपये में आरओ का स्वच्छ जल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डा. पांडेय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को प्लेटफार्मोँ पर 12 वाटर वेंडिंग मशीनें चालू की गईं हैं। बिना कंटेनर के 300 मिलीलीटर पानी एक रुपये में, आधा लीटर पानी तीन रुपये में और एक लीटर पानी पांच रुपये में तथा दो लीटर पानी आठ रुपये में  तथा पांच लीटर 20 रुपये में मिलेगा। कंटेनर के साथ यही पानी क्रमश: दो, पांच, आठ, बारह और पच्चीस रुपये में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद वासियों की मांग थी कि उन्हें मुगलसराय से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन मिले। इसके लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर साप्ताहिक ट्रेन एकात्मता एक्सप्रेस शुरू कराई गई। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई। उन्होंने यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए डीआरएम किशोर कुमार, सीनियर डीसीएम दयानंद समेत रेलवे के सभी अधिकारियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रेलकर्मियों और कार्यकर्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें