फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया पंप कैनाल का लोकार्पण

Wed, 15 Jul 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को गड़ई नदी पर बने महदेउर पंप कैनाल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंप कैनाल की क्षमता 20 क्यूसेक है।
विज्ञापन


इससे नियामताबाद व चंदौली ब्लाक क्षेत्र के सोनईडीह, अकोढ़ा, सलेमपुर, श्रीकंतपुर, महदेउर  आदि गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इसके बाद डीएम ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।


इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। किसानों के विकास, उन्नयन और आर्थिक समृद्धि के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन


जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण घोषणा में महदेउर पंप कैनाल शामिल था, जिसे आज जनता के सिपुर्द कर दिया गया है। यह अपने निर्धारित तिथि से नौ माह पहले ही किसानों के लिए संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि किसानों के विकास और उन्नति के लिए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अच्छी सोच रखते हैं। आपदा की परिस्थितियों में सरकार ने किसानों का भरपूर सहयोग किया है। किसानों को मुआवजा राशि देकर प्रदेश सरकार ने सहयोग करने का काम किया है।

पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने महदेउर पंप को संचालित करने के प्रति जो तत्परता दिखाई है, जिससे किसानों को खरीफ की फसल बोने में सुविधा होगी।
विज्ञापन



इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बाबूलाल यादव, रमेश सिंह, जेपी वर्मा, विजेंद्र यादव, सीडीओ जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिल कुमार वर्मा व धन्यवाद एमटी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें