फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भारतीय सेना के पराक्रम और सम्मान में तिरंगे से सजा पीडीडीयू जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत अदम्य साहस और पराक्रम किए जाने का रेलवे भी जश्न मना रहा है। भारतीय सेना के शौर्य को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को तिरंगे रंग में सजा दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली के झालरोें से दोनों स्थानों को सजाया गया है। रात होते ही स्टेशन परिसर और डीआरएम कार्यालय तिरंगे लाइटों से जगमग दिखने लग रहा है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले के भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को हमला कर नष्ट कर दिया। इसके बाद जब पाकिस्तान की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोली बारी की गई और लगातार ड्रोन से हमले किए गए। भारतीय सेना ने हर बार करारा जवाब दिया। 10 मई को सीज फायर की घोषणा की गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में रेलवे भी ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में स्टेशन और महत्वपूर्ण भवनों को राष्ट्रध्वज के रंगों से रोशन कर दिया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को बिजली के झालरों से तिरंगे रंग में सजा दिया गया है। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही इससे लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत हो रही है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन का कहना है कि भारतीय सेना के शौर्य के प्रदर्शन के सम्मान में पीडीडीयू जंक्शन को तिरंगे रंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें