फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने महिला चिकित्सक की कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाने के समीप सोमवार को दिन में ड्यूटी पर जा रही महिला चिकित्सक की कार में पीछे से मनबढ़ों ने अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते चिकित्सक की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद कार सवार मनबढ़ों ने चिकित्सक के चालक की पिटाई भी कर दी। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होती देख पकड़े जाने के डर से मनबढ़ अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कालोनी निवासिनी डा. आस्था गुप्ता जिला चिकित्सालय चंदौली के मातृ एवं शिशु विंग में चिकित्सक के पद पर कार्यरत है। महिला चिकित्सक के पति विपुलकांत केशरी ने बताया कि सोमवार को दिन में उनकी पत्नी ड्यूटी के लिए कार से हास्पिटल जा रही थी। बताया कि जैसे की उनकी गाड़ी अलीनगर थाने से लगभग दो सौ मीटर आगे बढ़ी तभी पीछे आ रही टवेरा गाड़ी उनकी कार के आगे-पीछे करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उसमें सवार छह लोगों ने बदतमीजी करने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्होंने ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर भी मार दी। इसके चलते उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। घटना की उनकी गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मनबढ़ों ने महिला चिकित्सक के चालक की पिटाई भी कर दी। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। पकड़े जाने के डर से मनबढ़ अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि महिला चिकित्सक से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें