जैन समाज के पर्यूषण पर्व का समापन रविवार को हुआ।
इस मौके पर नगर
के पोद्दार भवन में सामूहिक रूप से पारण कार्यक्रम हुआ। इसमें वाराणसी और
मुगलसराय के जैन समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
इस दौरान
11 दिनों तक उपवास रखने वाले मानसी और यश पटेल को सम्मानित भी किया गया।
समारोह में लोगों ने जैन समाज के विशेषता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान मौजूद
लोगों ने 11 दिनों तक उपवास करने वाले युवाओं को गुड़ पानी सहित अन्य पेय
पदार्थ पिलाकर व्रत तुड़वाया।
इस दौरान महिलाओं ने गुजराती गरबा प्रस्तुत
किया और गीत संगीत से माहौल पूरी तरह गुंजायमान रहा। बाद में समाज के लोग
सामूहिक भोज में शामिल हुए और बाद में उपस्थित लोगों को प्रसाद के रूप में
श्रीफल का वितरण किया गया।
इस मौके पर वाराणसी से किरीट भाई शाह, विपिन भाई
दोषी, मुकेश माटलिया, सुराना जी और मुगलसराय के सोनी बाबू, अशोक पटेल,
सुभाष तुलस्यान, पीसी गुप्ता, राज सरैया, राजेन्द्र जैन, ओमप्रकाश जायसवाल,
सुशील मित्तल, आरके जैन, कैलाश पोद्दार , राम पोद्दार, दिलीप अग्रवाल,
सुरेश अग्रवाल आदि रहे।