फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। अस्पताल रोड़ पर नाली न होने से आक्रोशित कस्बावासियों ने रविवार को कस्बा स्थित इमामबाड़ा रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धानापुर के खंड विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नाली का निर्माण न कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कहा कि नाली न होने के कारण रोड पर नाबदान का निकला पानी गांव के मुस्लिम व यादव बस्ती में फैला हुआ है। इससे दोनों बस्तियों में हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नाली बनाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई पर किसी ने सड़क पर बह रहे नाबदान के पानी की निकासी नहीं करवाई। कहा कि इस सड़क कोईदगाह, ताजिया, कर्बला व अखाड़ा रोड़ कहा जाता है। दशहरा के दूसरे दिन दंगल का आयोजन होता है जिसमें नामी गिरामी पहलवान शिरकत करते हैं। उन्हें भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है। रास्ते के दोनों तरफ लोगों के आवास बने हैं। ग्राम प्रधान प्रत्याशी चुनाव में नाली बनाने का वादा तो करते हैं लेकिन चुनाव जीतते ही इसे भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाली बनाने की मांग की है। साथ ही अविलंब पानी निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में शमसाद अली, बौदीन शाह, सोहराब अली, हाशिम, मिठाई साव, निजाम, जहीरुन, मुन्नी, शरीफ, कलामुद्दीन, शकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें