फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय तहसील क्षेत्र में तीस घंटा से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी चक्रवात तुफान से क्षतिग्रस्त बिजली के  पोल और तार को ठीक नहीं किया गया। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। इससे नाराज होकर शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को चक्रवाती तूफान आने के बाद से सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है। शनिवार को मरम्मत कार्य होता न देख क्षेत्रीय ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा वे बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर हंगामा मचाया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली  खिलाफ के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के  एक्सईएन, एसडीओ और जेई इतना बड़ा चक्रवाती तुफान आने के बाद भी प्रभावित क्षेत्र में दौरा कर स्थिति की जानकारी लेना मुनासिब नहीं समझा है।

व्यापारियेां ने चेताया कि यदि देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुआ तो रविवार को विद्युत उपकेन्द्र का तालाबंदी किया जायेगा। इस बावत विद्युत एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। हंगामा करने वालों में सत्यप्रकाश गुप्त, देवेन्द्र दत्त पाण्डेय, मनेाज जायसवाल, हरिकुमार जायसवाल, दीना, अरमान, नंदन सोनी, अजीत, बबलू जायसवाल, राधेश्याम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें