फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र पर लगे चार नंबर फीडर का सीटी (करेंट ट्रांसफार्मर) रविवार की रात करीब 11 बजे जल गया। सीटी के साथ केबल व अन्य उपकरण भी जल गए। इससे पीडीडीयू नगर के कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार की सुबह करीब 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन शाम को फिर साढ़े चार बजे से रात साढ़े आठ बजे तक कटौती कर दी गई। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार की रात सीटी जल जाने से चार नंबर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली चली गई। इस फीडर से नगर के सुभाष पार्क से जीटीआर ब्रिज तक के इलाके आपूर्ति नहीं होने से प्रभावित रहे। सुबह नौ बजे के करीब चार नंबर फीडर के केबल को पांच नंबर फीडर से जोड़ कर आपूर्ति बहाल की गई। दिनभर आपूर्ति की गई लेकिन चार नंबर फीडर में आई गड़बड़ी दूर करने के लिए सोमवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे पूरा नगर व आसपास के कुछ क्षेत्र में आपूर्ति बंद हो गई। रात साढ़े आठ बजे के करीब मरम्मत का कार्य कर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल की। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण उपखंड-2 के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही है। रात करीब साढ़े आठ बजे मरम्मत का कार्य पूरा कर नगर के प्रभावित इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें