फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली के विरोध में नारेबाजी

Tue, 14 Jul 2015 01:49 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामाताबाद विकास खंड के लोहिया गांव के रूप में चयनित मन्नापुर गांव में विकास कार्य में धांधली से नाराज होकर ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर सोमवार को ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन



चेतावनी दी कि स्थिति नहीं सुधरी तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान ने इसे राजनीतिक द्वेष वश आरोप लगाने की बात कही है।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विकास कार्य न के बराबर हुए हैं। चालू वित्त वर्ष में इसे लोहिया गांव के रूप में चयनित किया गया है। आरोप लगाया कि बावजूद इसके यहां नाली, खड़ंजा आदि नहीं बन रहे हैं। आवास आवंटन के लिए धन की वसूली की जा रही है।

धन के बल पर अपात्रों को भी आवास का लाभ दिया गया है। इसी तरह कोटे की दुकान से राशन भी समय से नहीं मिल रहा है। पेंशन योजना में भी धांधली की जा रही है। कहा कि इसकी शिकायत ब्लाक और जिला स्तरीय अधिकारियों से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नाली और खड़ंजा न होने की वजह से बारिश होते ही ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुशीला, द्रौपदी, मंजु, निर्मला, महेन्द्र, दिनेश, राजेश, गौरीशंकर, कैलाश, बबलू आदि रहे। वहीं ग्राम प्रधान मुहम्मद इब्राहिम ने कहा कि गांव के विकास में किसी तरह की अनियमितता नहीं की जा रही है। रंजिश वश कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी विजयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। हालांकि शिकायत मिलते ही आरोपों की जांच करायी जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें