फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन कटने पर किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 01:30 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनके सिंह के निर्देश पर एक दिन का वेतन कटने से नाराज सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कटे वेतन को वापस खाते में भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन



इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारा वेतन काटकर धनराशि नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए भेजी जाती तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती लेकिन डीएम के निर्देश पर बिना सहमति के वेतन काटकर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है, जो हमें मंजूर नहीं है।

 कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बिना सूचना दिए काट दिया गया। जबकि जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सहमति से वेतन कटौती का आदेश दिया था।
विज्ञापन


 इस दौरान वक्ताओं ने जिला प्रशासन से कटे वेतन को वापस करने की मांग की। इस अवसर पर दीपक सिंह, अवधेश सिंह, कमलेश सिंह, राकेश पांडेय, मोहित श्रीवास्तव, संजय राव, संजय महाराज, चंद्रमोहन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें