नगर के पुरानी बाजार स्थित ग्राउंड पर आयोजित कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार की सायंकाल कड़े मुकाबले के साथ हुआ।
फाइनल
मैच एसएससी और युवा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एसएससी ने
युवा स्पोर्टिंग क्लब को आठ विकेट से हराकर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमा
लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सपा नेता बबलू सोनी रहे। इस अवसर पर
उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
फाइनल मुकाबले में
पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा स्पोर्टिंग क्लब ने 49 रन बनाए। जवाब में
खेलने उतरी एसएससी की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर चैम्पियन बनी।
एसएससी के खिलाड़ियों ने दो ओवर पहले ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए
प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि ने विजयी टीम के कप्तान सुजीत
कुमार को चैम्पियन ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर आयोजक शमशेर व रोहित के
अलावा आरिफ, गोलू, मोनू, नियाज, रौशन, सतीश, टीपू आदि उपस्थित रहे।