दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे धरना को समर्थन में चकिया में जुलूस निकालते भारत की कम्युनिस्ट पा
चकिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम बांग्चूक के धरना के समर्थन में जुलूस निकाला। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सीपीएम कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने, छात्रों पर पुलिस दमन बंद करने, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं विश्वसनीय जांच कराने, देश में पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा मं सीपीएम जिला कमेटी के नेता लालचंद सिंह ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान राजेंद्र यादव, लालमनी विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, बड़ेलाल, रमेश सिंह, दिलीप कुमार आदि रहे।