पीडीडीयू नगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सोमवार को बीएसए कार्यालय में जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों की बैठक कर आगामी ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल एवं पारदर्शी आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पात्रता प्रमाण पत्र में परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए। किसी भी हाल में 28 दांत से अधिक वाले बच्चे प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे। इसका कड़ाई से सत्यापन किया जाए। उन्होंने बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं इसी माह कराने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए जिला व्यायाम शिक्षक की अध्यक्षता में नामित समिति से दो दिन के भीतर खेल प्रतियोगिता कब और किस ग्राउंड पर होगी। इसकी सूचना कार्यालय में देने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति कहा उन्होंने कहा कि बालिकाओं की प्रतियोगिताओं में सुरक्षा, खेल मैदान, खेल सामग्री, पेयजल, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रतियोगिताएं सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सकें।