फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मानदेय देने की मांग को लेकर रोजगार सेवको ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय विकास खंड कार्यालय में कार्यरत रोजगार सेवको ने बुधवार को बकाया मानदेय देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर विकास खण्ड परिसर में धरना दिया। धरने के बाद रोजगार सेवको ने खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह को ज्ञापन देकर बकाया मानदेय, यात्रा भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने जनवरी वर्ष 2020-21 से जून 2021 तक का रोजगार सेवकों का मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाया तथा कहा कि मानदेय न मिलने से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। रोजगार सेवकों ने मिशन अत्योदय 2019-20 एवं 2020-21 के सर्वे में लगे रोजगार सेवको का यात्रा भत्ता देने, ईज ऑफ लिविंग प्रगणक के रूप में लगे रोजगार सेवकों का यात्रा भत्ता देने, पंचायत चुनाव में बूथ पर फोटोग्राफर का काम करने वाले रोजगार सेवकों का भत्ता देने तथा ग्राम रोजगार सेवक के ईपीएफ कटौती का भुगतान यूएनए. खाते में करने की मांग उठाई। रोजगार सेवकों की मांग पर सहमति जताते हुए खंड विकास अधिकारी ने उन्हे आश्वस्त किया। धरना एवं ज्ञापन देने के दौरान श्यामबिहारी, बाबूनंदन, हीरालाल, बृजेश कुमार, मनोज सिंह, संतोष कुमार, रामविलास, इन्द्रदेव सिंह, प्रेमचन्द्र, प्रतिमा गुप्ता, उमापति, तेतरी देवी, क्षमा पाण्डेय सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें