पीडीडीयू नगर। डेढ़गावां के किसानों के नलकूप को बिजली का कनेक्शन मिलेगा। इससे खेतों को पानी मिल सकेगा और पानी के अभाव में खेतों की फसल नहीं मुरझाएगी। रविवार के बिजली विभाग के एसडीओ ने चार दिनों से अनशन पर बैठे किसानों को आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन पर किसानों ने अनशन समाप्त कर दिया।
दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में चार दिनों से भारतीय किसान यूनियन के बैनरतले किसान डेढ़गांवा गांव में अनशन की शुरूआत की थी। रविवार को अनशन स्थल पर भाकियू वाराणसी मण्डल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि भाकियू किसानों के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने को तैयार है।बिजली के अभाव में किसानों के नलकूप शो पीस बने हुए हैं।किसान दौड़ दौड़ कर थक गए हैं लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।इससे लाचार किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को विवश हैं। रविवार की दोपहर अधिशासी अभियंता आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीओ जनमेजय साहू धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों के नलकूप को कनेक्शन देने का आश्वासन देकर अनशन पर बैठे रविंद्र सिंह मुन्ना फकीर को पानी पिलाकर धरना समाप्त करवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, अरविंद सिंह,राजीव सिंह, दुखहरन प्रजापति,अरुण सिंह,रामप्रवेश सिंह, मुन्ना प्रजापति, नबाब अली रहे। अध्यक्षता डॉ.चंद्रिका मौर्य और संचालन मंजेब खां ने किया।