नियामताबाद। भारतीय किसान संघ की ओर से संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी पर चलाए जा रहे ग्राम संपर्क पखवारा के तहत रविवार को विकास खंड के एकौनी गांव में किसानों से संपर्क किया। इस दौरान किसानों से जैविक खेती करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। किसानों से संघ से जुड़ने का भी आह्वान किया गया। अभियान की शुरूआत संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अभियान के दौरान युगल किशोर मिश्र ने कहा कि संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने चार मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा में छह सौ पचास किसान प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ की स्थापना की। इसका उद्देश्य किसानों को स्वावलंबी, संम्पन्न व समर्थ बनाना है। कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन खेती लगातार घाटे का सौदा होती जा रही है। कहा कि किसानों को जैविक खेती करने की जरूरत है।इससे एक ओर जहां पैदावार बढ़ती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि जिले के किसान बेमौसम हुई बरसात से काफी परेशान हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, मनोज सिंह, झुरी यादव, किशन यादव, यादवेश यादव, रामप्रवेश, जितेंद्र सिंह, मनोज यादव, रघु यादव, सोहन यादव, रमेश पटेल रहे।