पाकिस्तान द्वारा आतंकी हमला किए जाने और चीन द्वारा उसका साथ दिए जाने की वजह से चीनी उत्पादों का विरोध लगातार जारी है। रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने अलीनगर स्थित कार्यालय परिसर के समीप चीनी उत्पादों की होली जलायी।
इस दौरान न्यास के जिला संयोजक राजेश योगी ने कहा कि एक तरफ तो देश में अपने सामान को बेच कर चीन करोड़ो डालर अपने देश में ले जा रहा है वहीं हमारे देश से ही दुश्मनी निकाल रहा है। इस तरह की दोहरी नीति नहीं चलेगी। कहा कि हम देश् में बने सामानों का प्रयोग करेंगे तो देश का पैसा देश में रहेगा। हमारा देश स्वावलंबी बन सकेगा। इससे चीनी अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा। तब उसकी अक्ल ठिकाने आएगी। कहा कि स्वदेशी अपना कर ही हम स्वालंबी बन सकते हैं। कहा कि इस मालले में हमे जापान से सीख लेनी चाहिए, जो परमाणु हमला झेलने के बाद भी स्वालंबन के बल पर आज विकसित देश बना है।
इस मौके पर निलमणि प्रकाश, केडी सिंह, रमेश आर्य, बच्चा बाबू, निशा वर्मा, सुमन वर्मा, पंकज कुमार, विंध्यवासिनी, मोनू यादव, मुन्नी चौरसिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र यादव ने और संचालन सविता कुमारी ने किया।