फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी निकासी के लिए विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव के लोगों के घरों से निकलने वाले नाबदान के पानी की निकासी नहीं होनें से गंदा पानी गांव के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इससे वहां कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चहनियाँ ब्लॉक अंतर्गत टांडाकला क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव सभा के दक्षिण तरफ रहवासियों के घरों के नाबदान के पानी निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं सड़क से तिरगांवा होकर सैदपुर बाजार करने सैकड़ो की संख्या में लोग आते जाते रहते हैं। यहां पानी जमा होने से कीचड़ के कारण फिसल कर लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जिसको लेकर मंगलवार को प्रदीप यादव, चंदन यादव, कल्लू यादव, डॉ राजेश, दीना यादव, श्याम लाल यादव, दया यादव आदि ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें