फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल गाड़ने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में हाईटेंशन तार के लिए पोल गाड़े जाने से नाराज चंदासी वार्ड नंबर 12 के वार्डवासियों ने सोमवार की शाम पांच बजे पोल के पास खड़े होकर विजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि हाईटेंशन तार बस्ती के बीच से जाएगा तो हर वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा 11 हजार बोल्ट का हाईटेंशन तार ले जाने के लिए चंदासी वार्ड नंबर 12 में पोल गाड़ने का कार्य किया जा रहा है।

वार्डवासी कई बार एक्सईएन व एसडीओ से मिलकर तार को बस्ती के बाहर से ले जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कालोनाइजरों व बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से खंभा गाड़ने का काम जारी है।

विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक बब्बन सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। वार्डवासियों ने विधायक को अपनी पीड़ा सुनाई और पोल गाड़े जाने का विरोध किया। इस पर विधायक ने फोन कर बिजली विभाग के एसडीओ को मौके पर बुलाया। एसडीओ ने कहा कि वार्डवासियों की मांग जायज है। इसपर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें