फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने एनपीएस को काला कानून बताकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम को काला कानून बताते हुए धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही नई पेंशन स्कीम को शिक्षक हित में घातक बताकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के बाद शिक्षकों के लिए काला कानून लेकर आई है। सरकार शिक्षकों को परेशान करने की साजिश रच रही है। नई पेंशन स्कीम शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए घातक है। इसे शिक्षक एक स्वर से अस्वीकृत करते हैं। कहा आज के दिन ही प्रदेश में इस स्कीम को लागू किया गया था। यदि यह योजना शिक्षकों के हित में है तो एमपी व एमएल पर लागू क्यों नहीं की जा रही। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए सभी शिक्षक लामबंद हो रहे हैं। शीघ्र ही निर्णायक लड़ाई शुरू की जाएगी। शिक्षक अंतिम सांस तक संघर्ष करने को तैयार हैं। इस मौके पर जेपी शर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, देवचंद्र राम, मनोज यादव, विनोद पाठक, मार्कंडेय लाल रहे। अध्यक्षता नित्यानंद यादव ने और संचालन गिरीश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें