फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकानों का विरोध

Mon, 03 Apr 2017 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दूकान खोलने का विरोध करते लोग।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाइवे से शराब की दूकानों को हटाकर ग्रामीण इलाकों में खोला जा रहा है। इससे अब ग्रामीण उग्र होने लगे हैं। रविवार को थाना क्षेत्र के काजीपुर और छोटी डिलिया गांव के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में रविवार की दोपहर में चक्का जाम किया।
विज्ञापन

  शराब की बोतलें सड़क पर रख कर जाम कर रहे लोगों को पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि डीएम के आदेश पर दुकानों को हटा दिया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते एनएच टू पर क्षेत्र की दो दुकानों को हटाकर भतीजा रोड पर काजीपुर और डिलिया गांव में खोला जा रहा है।
इससे दोनों गांव के लोग नाराज हैं। रविवार को दोपहर में छोटी डिलिया गांव के लोग 12 बजे इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शराब की दूकान खुलने से गांव का माहौल खराब होगा। महिलाओं ने कहा कि पास में दुुकानें होने से गांव के बच्चे भी शराब के लती हो जाएंगे। कहा कि भतीजा रोडपर शराब की दुकान के समीप ही अस्पताल, स्कूल और मंदिर है। इनके बगल में शराब की दुकान खोलने की पूर्व में ही मनाही है। कहा कि शराब की दूकान खुलने से दिनभर यहां पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहेगा। इसी तरह काजीपुर गांव में  सड़क पर ग्रामीणों ने शराब की बोतलें रख कर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर आबकारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार राणा थाने की पुलिस के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि वे लोग डीएम से इसकी शिकायत करें। जिलाधिकारी के आदेश पर दूकानों को हटा लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों का एक दल डीएम से मिलने चंदौली रवाना हो गया। प्रदर्शन करने वालों में ज्यूत मौर्य, शशिकांत,  जौहर अली, सतेन्द्र, जावेद, राज केशरी, जय श्री चौहान,  माया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें