फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ा लोग हुए परेशान

Sun, 02 Apr 2017 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
hot day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ौसम का मिजाज अचानक करवट ले रहा है। कई दिनों से गर्मी का असर दिख रहा   था। अप्रैल माह के प्रथम दिन सूर्य ने अपना आंख और खोला तो लोग सिहर उठे।   शनिवार को पारा 41 के पार रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अप्रैल   में ही इतनी गर्मी देख मई जून के नाम से रुह कांप रही है। लोगों का कहना  है  कि जिस प्रकार बारिश व जाड़ा रहा उसी तरह गर्मी पड़ सकती है।
विज्ञापन


सबसे अधिक   नवरातत्र में व्रतियों को हो रहा है। सुबह दस बजने के बाद सूर्य का प्रखर   तेज बर्दाश्त से बाहर हो रहा है।
मार्च माह के आखिरी दिनों व  अप्रैल  माह के प्रथम दिन सूर्य ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है।  शनिवार को  पारा 41 से पार रहा है। सुबह तक काम धाम निपटा लिये लोगों के  लिये दोपहर  परेशान कर दी।

लोग धूप से बचने के लिये छांव का सहारा लेने में  लगे रहे।  लोगों का कहना है कि कहीं इसी तरह का मौसम रहा है तो आने वाला  समय और कठिन  होगा। मौसम के बदलाव से बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरु कर  दिया है। चेचक  के अलावा सर्दी, जुकाम व बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं।  निजी व सरकारी  अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। शनिवार को लू ने  भी अपना तेवर  दिखाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर में जब सूर्य अपने रुतबे में  रहे तो लोग छांव  के अलाव प्यास बुझाने के लिये परेशान रहे। लोग धूप से  बचने के लिये सिर को  भी कपड़े से बांध कर बाजार व बाहर निकले। ग्रामीण  इलाकों में गेंहू कटाई  आरंभ हो गयी है। धूप के कारण कटाई प्रभावित हो रही  है। बच्चों को धूप से  बचाने के लिये मातायें भी परेशान रह रही हैं।  हालांकि अभी भी ओस की बूंदे  गिर रही हैं। दोपहर होते होते सड़कें भी  सन्नाटे में तब्दील हो जा रही हैं।  शीतल पेयजल व कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़  रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें