फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर जताया विरोध

Wed, 19 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चांदी तारा गांव के ग्रामीण।
विज्ञापन
विकास खंड के चांदी तारा गांव में कोटि माता मंदिर की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह मुगलसराय तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सत्येन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आराजी संख्या 111 में करीब 5 बिस्वा भूमि कोटि माता मंदिर के नाम पर खतौनी में दर्ज है। इस पर मंदिर बना है। गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे दर्शनार्थियों को पूजा पाठ करने में अवरोध होता है। इसका विरोध करने पर अतिक्रमणकारी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कहा कि कई बार इसके खिलाफ शिकायत की गई लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। चेताया कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन लेकर एसडीएम मुगलसराय ने मामले के छानबीन का आश्वासन दिया।  इस दौरान शंभूनाथ, शोभनाथ, रामू, छम्मा, मिंटू, शिवाजी, राघवेंद्र, बच्चूलाल, मालती, कृष्णावती, आरती, कुसुम आदि रहे।
विज्ञापन

 फूला, दुर्गावती, विमला, श्यामरती, फूलझारी देवी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें