टांडाकला। अगस्तीपुर ग्राम सभा के ग्रामीणों का आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय की जमीन को बगैर नापी किए चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है । इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि 2 साल नींव डालकर छोड़ी गई थी लेकिन एक हफ्ते से कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी बनवाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी तक को अवगत करा दिया गया है, लेकिन निर्माण कराया जा रहा है। जिसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांग किया गया कि विद्यालय की जमीन मापी कराकर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गामा तिवारी, रणजीत पांडेय, विजय शंकर पांडेय, कृपा शंकर पांडेय, अशोकपाण्डेय, करिया पांडेय आदि शामिल थे।