फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शैदा साहित्य मंडल की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रो. गीता सिंह

विज्ञापन
शैदा साहित्य मंडल आजमगढ़ का दायित्व ग्रहण समाराेह में गीता सिंह को सम्मानित करते लोग। श्रोत-संग
विज्ञापन
शैदा साहित्य मंडल के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन डॉ. भक्तवत्सल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रो. अखिलेश चंद्र के मड़या स्थित आवास पर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 1984 में स्थापित साहित्यिक संस्था शैदा साहित्य मंडल ने वरिष्ठ साहित्यकारों की सहमति से डीएवी पीजी कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. गीता सिंह ‘शिक्षक श्री’ को संस्था की प्रथम महिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
नियुक्ति पत्र संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक कन्हैया लाल अस्थाना ‘प्रहरी’, डॉ. भक्तवत्सल श्रीवास्तव तथा संरक्षक प्रो. अखिलेश चंद्र ने संयुक्त रूप से जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. गीता सिंह ने कहा कि वह गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगी। इस दाैरान संजय श्रीवास्तव, वसीम अकरम, आरजे आदिल, डॉ. निधि सिंह, निष्ठा सिंह, अजय माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें