फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्र में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व पेट्रोलियम मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही शीघ्र बढे़ दामों को वापस नहीं किए जाने पर आंदोलन होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला जो कस्बे का भ्रमण करने के बाद स्थानीय चौराहे पर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ जहां सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि लॉक डाउन में सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि कर आम लोगों की कमर तोड़ दी है। एक ओर जहां अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में भारी गिरावट आई है वहीं केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपतियों की जेब भरने के लिए पेट्रोल व डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ा रही है। यह केंद्र सरकार की गरीब व किसान विरोधी नीति है। डीजल के मूल्य बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी। कोरोना संक्रमण के समय सरकार गरीबों की सहायता करने की बजाए उनकी मुश्किलें बढ़ाने पर उतारू है। चेताया कि अगर शीघ्र सरकार पेट्रो उत्पादों के बढ़े दामों को वापस नहीं लेती तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जुलूस व सभा में पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, गोलू उपाध्याय, प्रकाश, विकास, करन, मनाऊ, अफरोज, राकेश, मुन्ना लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें