फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल व पेट्रोल के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस 17-08-54

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी से नाराज जिले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार नगर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से पूरे नगर का भ्रमण की सदर तहसील के पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क पहुंचा जहां जमकर नारेबाजी की। चेताया कि अगर तत्काल डीजल और पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता जन आंदोलन करेंगे। इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लालता प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चा पर फेल हो चुकी है। आए दिन डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। इसका असर सीधे किसानों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। यहीं स्थिति रही तो महंगाई तेजी से बढ़ेगी और गरीब, किसान परेशान हो जाएगा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि गरीब, मजदूर व किसान कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के कारण आर्थिक तंगी में जीने को मजबूर हो जाएगें। सरकार जनहित को देखते हुए तत्काल मूल्यों की वृद्धि पर रोक लगाए, ताकि लोगों को आर्थिक तंगी का दंश न झेलना पड़े। इस दौरान आनंद शुक्ला, सतीश बिंद, राजेंद्र प्रसाद गौतम, मधु राय, गंगा राम, शाहीद तौफिक, विजय गुप्ता, संतोष यादव, गुलाब राम, प्रदीप मिश्रा, अखिलेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें