फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन प्रभाग की 26 नर्सरियों से 41.76 लाख पौधों की होगी आपूर्ति ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से आरंभ होने वाले महापौधरोपण अभियान में चंदौली जिले में 41.76 लाख पौधों के रोपे जाने की योजना बनाई जा चुकी है। इस महापौधरोपण अभियान के लिए पौधों की आपूर्ति का जिम्मा वन विभाग को दिया गया है। काशी वन्य जीव प्रभाग की 26 नर्सरियां पौधो की आपूर्ति के लिए पूरी तरह तैयार है। पौधों की आपूर्ति इंडेंट तथा आनलाईन फीडिंग के बाद आरंभ कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह में होने वाले महापौधरोपण अभियान के तहत कुल 41. 76 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। इसमें 25.11 लाख पौधे का रोपण वन विभाग की भूमि में किया जाएगा। शेष पौधों के रोपण का विभागवार लक्ष्य तय किया जा चुका है। अभियान के दौरान रोपे जाने वाले पौधो की आपूर्ति की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। इसके तहत प्रभाग के भैसौड़ा, भैसौड़ा बी, बाघी, बाघी अ, बाघी बी (मिनी हाईटेक), पीतपुर, लतीफशाह, सपही, गांधीनगर, नौगढ़, नौगढ़ बी, सरेसर प्रथम, सरेसर, सैयदराजा, जमसोती, जमसोती (मिनी हाईटेक), नौदर, कहुआघाट, गौरीदह, टांडाकला नर्सरियों सहित कुल 26 नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा चुके हैं। इन पौधों की आपूर्ति इंडेंट बनाकर ऑनलाइन फीडिंग के बाद शुरू की जा चुकी है। इन पौधों की आपूर्ति लेने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक तथा प्रधान के प्रतिनिधि को अधिकृत किया गया है। विभागीय पौधरोपण के लिए विभागों द्वारा नामित प्रतिनिधियों को पौधे दिए गए है। काशी वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौल जगीर के अनुसार वन विभाग की नर्सरियों से पौधों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पौधों को तैयार करने में विभाग ने अपना लक्ष्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें