फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, चार अगस्त तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित मान्यता प्राप्त संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में एक राजकीय संस्थान सहित कुल 42 निजी संस्थानों में लगभग तीन हजार सीटे हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में सत्र 2024-25 के प्रवेश की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। इस बार आवेदकों को संस्थान में संचालित 13 पाठ्यक्रमों के अलावा 11 शॉर्ट टर्म और दो लॉन्ग टर्म पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जहां प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 से 22 सीटें फीटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्टमैन, बेसिक कॉरपोरेट टेक्नोलॉजी, वेल्डर, कंप्यूटर, प्लंबर, पेंटर सहित कुल 13 पाठ्यक्रम में हैं। इसमें कुल 416 सीटें हैं।
इसके अलावा आधुनिक तकनीकी पर आधारित एडवांस पाठयक्रमों के प्रशिक्षण की सुविधा भी इस साल से मिलने वाले वाली है। संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से बेसिक डिजाइन एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन, इंडस्ट्रीयल रॉबोटिक एंड डिजिटल मेन्यूफेक्चरिंग, कंप्यूटर एड मेन्यूफेक्चरिंग, एडवांस प्लंबिंग, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस ऑटोमोबाइल इजिनियरिंग सहित 11 लाॉन्ग टर्म पाठयक्रम और वेल्डिंग टेक्नीकल व एडवांस प्लंबिंग के शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रमों में भी पहली बार प्रवेश होंगे। लॉन्ग और शार्ट टर्म के प्रत्येक पाठ्यक्रम में भी 20 से 22 सीटें है, जिसके लिए विद्यार्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें