फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
सैयदराजा के तेंदुहान में सड़क पर बहता नाबदान का पानी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सैयदराजा। बरहनी ब्लॉक के तेंदुहान गांव में घरों से निकला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीण सड़क पर बह रहे गंदे पानी से होकर आने-जाने को विवश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से नाले की सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की निकासी न होने की वजह पिछले कई वर्षों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गांव में पखंडी प्रजापति से शंभू विश्वकर्मा के मकान तक नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर पानी एकत्र हो जाने से ग्रामीणों को जहां आने-जाने में परेशानी हो रही है वहीं उनमेंसंक्रामक रोग के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर वे बीडीओ, ग्रामप्रधान, सेक्रेट्री सहित डीएम, एसडीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। सड़क पर लगे गंदे पानी से होकर आने-जाने में कई बार गांव के बूढ़े बच्चे फिसल कर गिर चुकें हैं और उन्हें चोट भी आ चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र पानी निकासी की समस्या को दूर किए जाने की मांग की है। बीडीओ अजय मिश्रा का कहना है कि शीघ्र ही लेखपाल द्वारा पैमाइश कराकर पानी निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें