फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलकर बताईं समस्याएं

Wed, 23 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में रखे जाने वाले गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल  मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला।
विज्ञापन


शिक्षकों ने  आरोप लगाया  कि नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें पदभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी आचार संहिता का हवाला दे रहे हैं, जबकि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पहले से ही  चल रही है।

 जिलाधिकारी  ने  शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस मसले  पर  बीएसए  के  वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिले के जूनियर हाईस्कूलों में गणित और विज्ञान विषय के 295 शिक्षकों की नियुक्ति की  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए  उन्हें गत सोमवार को नियुक्ति का आदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद वे जब खंड  शिक्षाधिकारियों से मिले, तो उन्होंने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाने को कहा। किसी तरह  स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के बाद जब दोबारा अधिकारियों से मिले,  तो आचार संहिता का  हवाला देकर  उन्हें पदभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें