भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य साधना सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक
प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला।
इस
दौरान भाजपा नेत्री ने किसानों से सम्बन्धित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को
सौंपते हुए प्रदेश सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि इस पर
तत्काल जिला प्रशासन अमल करें, नहीं तो भाजपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस
दौरान साधना सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र विशेष व वर्ग विशेष के
किसानों को ही आपदा सहायता राशि मुहैया करा रही है, जो पूरी तरह से गलत है।
पूरे प्रदेश में किसानों को समय से बिजली, पानी व खाद उपलब्ध नहीं हो पा
रही है, जिसके चलते खेती का कार्य किसानों के लिए कठिनहोता जा रहा है। कहा
कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलों की पैदावार प्रभावित
होती है। किसानों की मांग और आंदोलन के बाद भी प्रशासनिक अमला इसे गंभीरता
से नहीं ले रहा है।
कहा कि सूबे की सरकार किसानों से जुड़ी योजनाओं व बीमा
सहित अन्य सुविधाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे किसान
खेतीबारी से दूर होता जा रहा है।
इस मौके पर आशीष सिंह, अभिमन्यु सिंह,
रामदेव साहू, ओमप्रकाश मौर्या, दिलीप जायसवाल, राधेश्याम, दिलीप सोनकर,
राघव सिंह, कन्हैया मोदनवाल, मिथिलेश आदि उपस्थित रहे।