फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलकर बताईं समस्याएं

Tue, 02 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य साधना सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेत्री ने किसानों से सम्बन्धित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए प्रदेश सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि इस पर तत्काल जिला प्रशासन अमल करें, नहीं तो भाजपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान साधना सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र विशेष व वर्ग विशेष के किसानों को ही आपदा सहायता राशि मुहैया करा रही है, जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में किसानों को समय से बिजली, पानी व खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके चलते खेती का कार्य किसानों के लिए कठिनहोता जा रहा है। कहा कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलों की पैदावार प्रभावित होती है। किसानों की मांग और आंदोलन के बाद भी प्रशासनिक अमला इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

कहा कि सूबे की सरकार किसानों से जुड़ी योजनाओं व बीमा सहित अन्य सुविधाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे किसान खेतीबारी से दूर होता जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर आशीष सिंह, अभिमन्यु सिंह, रामदेव साहू, ओमप्रकाश मौर्या, दिलीप जायसवाल, राधेश्याम, दिलीप सोनकर, राघव सिंह, कन्हैया मोदनवाल, मिथिलेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें