पीडीडीयू नगर। नगर में पहले से बेपटरी चल रही यातायात व्यवस्था बुधवार को आठवीं तक के स्कूल खुलने और वाहनों के सड़क पर बढ़ने और बिगड़ गई। यातायात पुलिस की ओर से कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण जीटी रोड पर करीब 12 बजे जाम की स्थिति हो गई। दोपहर बाद लगभग ढाई बजे तक लोग सब्जी मंडी से लेकर जीटीआर ब्रिज तक जाम में फंसे रहे। नगर में एक किलोमीटर का सफर तय करने में 20 से 25 मिनट तक का वक्त लग जा रहा है।
कोरोना काल में स्कूल-कालेज बंद थे तो नगर में जाम की स्थिति नहीं थी लेकिन अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो स्कूल भी पूरी क्षमता से खोल दिए गए। इससे स्कूली वाहन भी सड़क दौड़ने लगे। इसी में नगर की पटरियों पर सजी दुकानें, अतिक्रमण के चलते वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। इसी में पार्किंग न होने के कारण वाहनों को जहां तहां लोग खड़ा करते हैं इससे भी जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए यातायात पुलिस लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पास मौजूद रहती है। लेकिन अतिक्रमण और पार्किंग न होने से जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पाती है।
पीडीडीयू नगर। यातायात विभाग और न ही कोतवाली पुलिस के बाद जाम की समस्या से जूझने के लिए कोई प्लान है। जब-जब अधिकारियों की फटकार पड़ती है तो सड़क पर खड़े वाहनों के चालान की कार्रवाई शुरू हो जाती है। यातायात को चालान काटकर व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जाता है। इसे लेकर कई बार पब्लिक और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो जाती है। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर में बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था में तीन पहिया वाहन भी महत्वपूर्ण कारक साबित हो रहे तहै। तीन पहिया वाहनों के खड़े होने के लिए स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जाम लगा रहता है। कई बार चालक अपने वाहनों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर सवारी भरते रहते है जबकि पास खड़ी पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। संवाद
जिले के आटो के साथ ही वाराणसी से भी वाहन नगर में सवारी लेकर धड़ल्ले से चल रहे है, इससे जाम की स्थिति बन जा रही है। यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए जल्द ही प्लान बनाकर उसे लागू किया जाएगा। - कुंवर प्रभात सिंह, सीओ सदर एवं प्रभारी यातायात