परीक्षाफल आने के बाद सभी को अपना परिणाम जानने की होड़ लगी रही।
शाम
आठ बजे तक मिली सूचना के अनुसार इंटर में अशोक इंटर कालेज बबुरी की छात्रा
प्रियंवदा सिंह ने 500 में से 455 अंक (91 प्रतिशत) प्राप्त कर अव्वल
रहीं।
वहीं दूसरे स्थान पर आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया के छात्र
अभिषेक सोनकर 500 में ये 454 अंक (90.8 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरे नंबर पर
रहे। तीसरे नंबर पर 500 में से 450 (90 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर हरिद्वार
राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनियांव कमालपुर की छात्रा ज्योति उपाध्याय
तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा में हरिद्वार राय
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ऊज्जमा परवीन 600 में से 541 अंक
(90.16 प्रतिशत) प्राप्त कर अव्वल रही।
जबकि 600 में से 540 (90 प्रतिशत)
अंक प्राप्त कर चौधरी रामबदन इंटर कालेज हेमितपुर की छात्रा रुचि मिश्रा
दूसरे नंबर पर और तनु पांडेय और साक्षी रस्तोगी 600 में से 539 (89.83
प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रियंवदा सिंह ने बताया
कि वह कृषि वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है। प्रियंवदा का मानना
है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।
कृषि प्रधान देश होने के नाते कृषि
के क्षेत्र में कुछ खास विकास करने की सोच रखकर कुछ ऐसी प्रगति करने की
इच्छा है कि ताकि कृषि के क्षेत्र में भारत विश्व में अपनी अलग पहचान
स्थापित कर सके। कृषि वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा उसे अपने मामा विनय प्रताप
सिंह से मिली। अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों के अतिरिक्त
अपने शुभेच्छुओं की शुभकामनाओं को बताते हुए कहा कि सभी के आशीर्वाद और
शुभकामनाओं की वजह से ही मुझे यह सफलता मिली है।
वहीं ऊज्जमा परवीन ने
बताया कि भविष्य में वह शिक्षक बनना चाहती है। कहा कि महिलाओं के विशेषकर
मुस्लिम महिलाओं के लिहाज से यह नौकरी सर्वाधिक सुरक्षित है। मेरी इस सफलता
के पीछे माता-पिता और गुरुजनों के अतिरिक्त सभी शुभचिंतकों का योगदान रहा
है।